Bettiah News: भीषण हादसे में भट्ठा कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bettiah News: मैनाटाड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, हादसे में चालक बृजेश कुमार की मौत . ईंट अनलोड कर लौटने के दौरान हुआ हादसा . पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा . इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में कोहराम . जानिए खबर विस्तार से…

Bettiah News: ​पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया . तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी . इस दुर्घटना में चालक बृजेश कुमार की जान चली गई . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है .

​बचाव की कोशिश बनी काल

​मिली जानकारी के अनुसार, इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा गांव निवासी बृजेश कुमार (पिता बुझावन राम) चिमनी से ईंट अनलोड कर वापस लौट रहा था . पुरुषोत्तमपुर बाजार के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया . खुद को बचाने के लिए बृजेश ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, लेकिन वह सीधे ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया .

​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

​घटना की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं . घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया . पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है .

​परिजनों में मचा कोहराम

​बृजेश अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था . उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी गीता देवी, माता-पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है . ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है . परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुटे रहे.

बेतिया से रंजीत कुमार पटेल की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >