Bettiah News: आरएसएस की सामाजिक सद्भाव बैठक,भाईचारे को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

Bettiah News: बगहा में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया. प्रांत प्रचारक रविशंकर विशेन ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने और 'पंच परिवर्तन' के माध्यम से कुरीतियां दूर करने का संदेश दिया. जानिए खबर बिस्तार से…

Bettiah News: नगर के बगहा बाजार स्थित शांति विवाह भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नगर इकाई द्वारा सामाजिक सद्भाव बैठक का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था. बैठक में नगर के विभिन्न समाजों और समुदायों के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सामाजिक एकता का परिचय दिया.

पंच परिवर्तन’ से दूर होंगी सामाजिक कुरीतियां

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रविशंकर विशेन ने स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने सामाजिक सद्भाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी वर्गों को एक सूत्र में बंधना आज के समय की आवश्यकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि संघ में सभी जातियों के लोग आपसी भाईचारे के साथ कार्य करते हैं. साथ ही, उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया.

बैठक में गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर सतीश कुमार, समरेंद्र किशोर, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार और उमेश अग्रवाल समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पाठक, अरविंदनाथ तिवारी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी समाज निर्माण में संघ की भूमिका पर चर्चा की. बैठक का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >