Bettiah: सत्याग्रह एक्सप्रेस में 25 लाख की नेपाली चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bettiah News: नरकटियागंज आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस से 4.318 किलो नेपाली चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरा मामला…

Bettiah News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नरकटियागंज ने 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य की 4.318 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 29 अप्रैल को सिसवा बाजार और घुघली स्टेशन के बीच की गई. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया.

शौचालय के पास छिपाकर ले जा रहे थे चरस

जांच के दौरान कोच S-2 के शौचालय के पास दो संदिग्ध यात्रियों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 14 पैकेट में रखी गई चरस बरामद हुई. आरोपियों की पहचान तराबुल, निवासी गौरीपुर शेख टोला, बलथर और जोगिंद्र प्रसाद, निवासी बेल्वानिया, मैनाटांड, पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है.

नेपाल से गोरखपुर ले जा रहे थे मादक पदार्थ

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर पहुंचाने जा रहे थे. आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि कार्रवाई में विशेष टीम शामिल थी, जिसमें सअनि कमलेश सिंह यादव समेत अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई.

जीआरपी को सौंपा गया मामला

बरामद चरस और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गोरखपुर को सौंप दिया गया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है.

नरकटियागंज से सतीश रेणुका की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bettiah: सीता जन्मोत्सव पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >