Bettiah News: प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Bettiah News: प्रसव के दौरान मां बच्चे की मौत हो गई है. मृतका के परिजन मौत के पीछे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. आरोप है कि प्रसूता का इलाज एएनएम और जीएनएम ने किया.

Bettiah News: जिले में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत हो गई है. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. पूरी घटना शिकारपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान मानपुर थानाक्षेत्र के डमरापुर गांव के रहने वाली तारा देवी के रूप में की गई है. 

एएनएम और जीएनएम ने किया इलाज 

मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि जब उसने अपनी गर्भवती मरीज को प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया, तो अस्पताल में उस समय ड्यूटी पर कोई महिला डॉक्टर नहीं थी. एएनएम और जीएनएम ने पीड़िता का इलाज किया. परिजनों के अनुसार, पहले एएनएम और जीएनएम ने बताया कि मरीज की नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी. इसके बाद इंजेक्शन और दवा भी दी गई. इसी बीच प्रसूता की मौत हो गई. 

महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थी मौजूद

बताया जा रहा है कि अनुमंडलीय अस्पताल में चार से पांच महिला डॉक्टर हैं. लेकिन प्रसव विभाग में एक भी महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थी. मामले को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद चंद शुक्ला ने बताया कि मरीज का एएनसी रिपोर्ट नहीं था. जब महिला अस्पताल में भर्ती हुई, तो पुरुष भी नही थे. जांच में पता चला कि बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई है. प्रसूता की स्थिति को देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. लेकिन रेफर के बाद भी परिजन मरीज को लेकर नहीं गए और मरीज की मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >