Bettiah: सीता जन्मोत्सव पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Bettiah News: बेतिया के चनपटिया में माता सीता जन्मोत्सव पर सामाजिक समरसता रथ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ. श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. यात्रा 325 गांवों से गुजरते हुए अरेराज के सोमेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त होगी. जानिए पूरा अपडेट…

Bettiah News: माता सीता के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकली ‘सामाजिक समरसता रथ यात्रा’ मंगलवार की शाम चनपटिया पहुंची. शहर में रथ के प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रथ का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रथ की अगवानी की. नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह चौक-चौराहों पर भक्तों ने माता जानकी के रथ पर पुष्प वर्षा की. पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और ‘जय माता जानकी’ के नारों से भक्तिमय हो उठा.

हनुमानगढ़ी से शुरू हुई है यात्रा

संघ से जुड़े कृष्णा जायसवाल ने बताया कि यह यात्रा हनुमानगढ़ी से शुरू होकर 23 अप्रैल को मोतिहारी से शंखनाद के साथ रवाना हुई थी. यह रथ यात्रा कुल 38 प्रखंडों के 325 गांवों का भ्रमण कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता का संदेश देना है. आगामी 29 अप्रैल को अरेराज स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में इस यात्रा का विधिवत समापन होगा.

यह भी पढे़ं: Bettiah: प्रेमिका से शादी की जिद लिए टावर पर चढ़ा सिरफिरा प्रेमी, घंटों मचा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >