Bettiah News: देवर ने भाभी की फरसे से काट कर की हत्या, एक साल पहले भी हुआ था विवाद

Bettiah News: एक इंजीनियर ने अपनी चचेरी भाभी की फरसे से काटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इंजीनियर सनकी मिजाज का बताया जा रहा है।

Bettiah News: बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जह���ं एक देवर ने भाभी की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। बेतिया के सिरिसिया में सोमवार की सुबह कहासुनी में सहलोदा खातून को उसके चचेरे देवर मुनीर अहमद ने फरसा से काटकर मार डाला. घटना सिरिसिया थाने के तुरहापट्टी वार्ड संख्या-1 की है. थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने बताया कि आरोपित मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है. महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मुनीर अहमद विद्युत विभाग में कनीय अभियंता (जेई) है. उसकी तैनाती गोपालगंज जिले में है. सहलोदा के पति आलमगीर अंसारी ने मुनीर अहमद के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है.

दोनों के बीच हुई कहासुनी

घटना के बाद पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाया है. सोमवार को सुबह आलमगीर अंसारी की पत्नी सहलोदा खातून अपने दरवाजे पर डलिया बुन रही थी. मुनीर अहमद भी अपने दरवाजा पर खड़ा था. इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि आरोपित ने घर से फरसा निकालकर महिला पर हमला कर दिया. फरसा के हमले से महिला जमीन पर गिर पड़ी. आरोपित फरार हो गया. परिजनों ने इसकी सूचना सीरिसिया पुलिस को दी. 

एक साल पूर्व भी हुआ था विवाद 

ग्रामीणों की माने तो आरोपित मुनीर अहमद व सहलोदा के बीच एक साल पूर्व भी बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी. इस मामले में पंचायती हुई थी. हालांकि इसके बाद भी तनातनी चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >