इंटर में नामांकन का आखिरी मौका, 18 जून तक लें एडमिशन

Bettiah News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित छात्र-छात्राएं 18 जून तक आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन करा सकते हैं. निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने पर OFSS पोर्टल से नाम स्वत: हट जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

Bettiah News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 18 जून तक अपने आवंटित इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं. बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

नामांकन के समय ये दस्तावेज होंगे जरूरी

बोर्ड के अनुसार नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को OFSS का इंटिमेशन लेटर, मैट्रिक की अंकपत्र, आधार कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी), बैंक पासबुक की फोटोकॉपी तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा. सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां भी जमा करनी होंगी, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डीईओ ने सभी संस्थानों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और कॉलेजों के प्रधानों को निर्धारित अवधि के भीतर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी.

समय पर एडमिशन नहीं कराया तो रद्द हो जाएगा चयन

डीईओ ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी 18 जून तक नामांकन नहीं कराएंगे, उनका चयन OFSS पोर्टल से स्वत: निरस्त हो जाएगा. इसलिए समय पर प्रवेश लेना सभी चयनित विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >