शादी के महज चार महीने बाद फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, पिया रहता था परदेश

श्रीनगर-पूजहां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. अप्रैल में उसकी शादी हुई थी. मृतका के परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेतिया क्राइम: श्रीनगर-पूजहां थाना क्षेत्र के पूजहां पटजीरवा गांव में सोमवार की शाम एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान 19 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है. उसकी शादी 27 अप्रैल 2026 को मिथुन महतो से हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया.

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विलाप करते परिजन

बताया गया कि सोमवार की शाम नेहा अपने ससुराल स्थित कमरे में थी. इसी दौरान परिजनों की नजर कमरे में फंदे से लटके उसके शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को शाम करीब सात बजे घटना की जानकारी मिली.

सूचना मिलते ही श्रीनगर-पूजहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

अप्रैल में हुई थी शादी

नेहा पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया पिपरा गांव निवासी संतोष महतो की पुत्री थी. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी. 27 अप्रैल 2026 को उसकी शादी पूजहां पटजीरवा गांव निवासी मिथुन महतो से हुई थी.

शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी. बताया गया कि उसका पति मिथुन महतो गुजरात में मजदूरी करता है. ससुराल में उसकी सास दिया देवी रहती हैं.

परिजनों ने किसी पर नहीं लगाया आरोप

घटना के बाद मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि इस मामले में किसी का कोई दोष नहीं है. वहीं मृतका की मां और उसकी सास दिया देवी के बीच आपसी सहमति बनी. दोनों पक्षों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढे़ं:

सिंदूर धोया, मंगलसूत्र तोड़ा और चली गयी मायके... लव मैरिज के 8वें दिन पति की निकली अर्थी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >