Bettiah: लोक अदालत की तैयारी पर बैठक, देर से पहुंचे थानेदारों को फटकार

बगहा में लोक अदालत की तैयारी को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई. समय पर नोटिस तामील पर जोर दिया गया, जबकि देर से पहुंचे अधिकारियों को फटकार लगाई गई. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: बगहा में आगामी लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस को समय पर सम्मन और नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें.

बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति मनीष द्विवेदी ने की, जबकि संचालन एसडीजेएम सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति आलोक कुमार चतुर्वेदी ने किया. एडीजे प्रथम मनीष द्विवेदी ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है. इसकी सफलता के लिए संबंधित पक्षों तक समय पर नोटिस और समन पहुंचना जरूरी है.

एसीजेएम प्रथम कीर्ति प्रसाद ने भी पुलिस पदाधिकारियों को लोक अदालत की प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छोटे और आपसी सहमति वाले मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से तेजी से संभव होता है, जिससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम होता है.

नोटिस और समय पर पहुंचाने पर जोर

बैठक में बगहा और रामनगर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया.

वहीं बैठक में देर से पहुंचे चौतरवा, नदी थाना और गोबरहिया थाना के अधिकारियों को न्यायिक पदाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी. उन्हें समय पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई. अधिकारियों को भविष्य में समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >