bhagalpur news. आज सुबह 10 बजे बेली ब्रिज का होगा उद्घाटन, 11 बजे से शुरू हो जायेगा हल्के वाहनों का परिचालन

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का उद्घाटन रविवार को सुबह 10 बजे होगा. इसके साथ ही 11 बजे से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो जायेगा.

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का उद्घाटन रविवार को सुबह 10 बजे होगा. इसके साथ ही 11 बजे से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. तीन मई की रात अचानक विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में गिर जाने के कारण आवागमन ठप हो गया है. लोग नावों व जहाजों से गंगा पार कर रहे हैं. स्लैब गिरने के बाद बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम लगातार बेली ब्रिज बनाने का काम कर रही थी. सेतु के ऊपर चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. शनिवार को प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडियाकर्मी व अन्य इस पुल से होकर गुजरे. इसके बाद डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने रविवार को पुल चालू करने की घोषणा की. जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का उद्घाटन बिहार के पथ निर्माण मंत्री ईं शैलेंद्र रविवार को सुबह 10 बजे करेंगे. बेली ब्रिज के छूटे काम को मिला फाइनल टच डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी शनिवार को बेली ब्रिज के निर्माण में लगे बीआरओ के पदाधिकारी व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ बेली ब्रिज पर चले. खुद ट्रायल में शामिल हुए. विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के छूटे कार्यों को शनिवार को फाइनल टच मिला. आमलोगों के आवागमन व वाहनों के परिचालन के लिए रविवार को बेली ब्रिज को समर्पित कर दिया जायेगा. डीएम डॉ चाैधरी ने विक्रमशिला सेतु के समीप संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सभी अभियंता एवं सीमा सड़क संगठन-बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. रविवार को आम लोगों को समर्पित करने से पहले एक बार फाइनल ट्रायल किया जायेगा. ट्रायल के दौरान प्राप्त होने वाली त्रुटि को सुधार किया जायेगा, ताकि आमलोगों को चलने व वाहनों को चलाने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो. बेली ब्रिज रहेगा वनवे, ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरियर लगाया जायेगा निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पुल के समीप स्थापित पुलिस पिकेट एवं नियंत्रण कक्ष संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यवस्था सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है. बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन के लिए वनवे किया जायेगा. ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरियर लगाया जायेगा. हरेक बेली ब्रिज पर एक-एक नियंत्रण कक्ष रहेगा. अभी तीन बनाये गये हैं और दो बनाने का का निर्देश दिया गया है. अन्य परिस्थिति से निबटने के लिए दोनों ओर पांच से छह की संख्या में छोटा क्रेन उपलब्ध रहेगा. हरेक प्वाइंट पर वॉकी-टॉकी के साथ मानव बल तैनात रहेंगे. उन्होंने बेली ब्रिज के गैप में लकड़ी का बुरादा भरने और नट-बोल्ट को हरेक दिन एक से दो घंटा आवागमन को रोक कर दुरुस्त करने के निर्देश दिये, ताकि किसी तरह की अनहोनी नहीं हो. सीसीटीवी कैमरे से असामाजिक तत्व पर रखी जायेगी नजर उन्होंने बताया कि यहां तैनात कर्मियों को विभिन्न मौसम व दुरुह परिस्थितियों में भी कार्य करना होगा. इसलिए उनके लिए आवश्यक सुविधाओं से युक्त पिकेट का निर्माण कराया गया है. इसी क्रम में बताया कि असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि पिकेट को हीट लैमिनेटेड बनाया गया है. कर्मियों की सुविधा के लिए पंखा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध करायी जा रही है. डीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि पुल के शुरू होने के बाद आम लोगों में उत्साह का वातावरण रहेगा. जब लोग स्वयं इस पुल से आवागमन करेंगे तो उनमें सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था क्षेत्र के लोगों को निर्बाध एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >