Bagha News: में तेंदुए का आतंक, हमले के बाद वन विभाग पर भड़के ग्रामीण

Bagha News: पश्चिम चंपारण के पिपरासी में तेंदुए ने दो अलग-अलग जगहों पर हमला कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को घायल कर दिया. एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. जानिए खबर विस्तार से…

Bagha News: पिपरासी प्रखंड क्षेत्र में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है. गुरुवार की देर शाम तेंदुए ने दो अलग-अलग जगहों पर हमला कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घर के बाहर बैठी महिला पर तेंदुए ने किया हमला

पिपरासी पंचायत के मनिया छापर गांव निवासी दाऊद अंसारी की पत्नी रबीना खातून (28) गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. इसी दौरान घर के पास छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया.बताया जा रहा है कि जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक तेंदुआ उसे बुरी तरह जख्मी कर चुका था. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला.

भागते तेंदुए ने तीन और लोगों को किया घायल

ग्रामीणों के अनुसार, मु. धनमती देवी (65) पीपी तटबंध के रास्ते घर लौट रही थीं. तभी मनिया छापर से भागकर पहुंचे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया.

ग्रामीणों ने बताया कि घायल धनमती देवी को अस्पताल ले जाने के दौरान तेंदुए ने मनोज शर्मा (30) पर भी हमला कर दिया. बाद में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

एक महिला की हालत गंभीर, तीन का इलाज जारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि रबीना खातून के सिर पर तेंदुए ने गंभीर हमला किया है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि कई महीनों से तेंदुआ गांव के आसपास घूम रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की घटना नहीं होती.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >