NEET UG 2026 में बगहा के तीन छात्रों का कमाल, अन्वेषा को AIR 2973, स्कूल ने किया सम्मानित

बगहा के तीन मेधावी छात्रों ने NEET-UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मोंटफोर्ट विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

Bagaha News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के परिणाम में बगहा के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित तैयारी के दम पर इन छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. परिणाम घोषित होने के बाद मोंटफोर्ट विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर तीनों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया.

अन्वेषा ने हासिल की शानदार ऑल इंडिया रैंक

बगहा के गुदरी बाजार निवासी व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार तिवारी की पुत्री पलक तिवारी ने 720 में 573 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 27,757 हासिल की.

वहीं न्यू कॉलोनी निवासी धीरज कुमार की पुत्री अन्वेषा प्रिया ने 634 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 2,973 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. इसी परिवार के आर्यन गुप्ता ने 536 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 27,412 प्राप्त की.

मोंटफोर्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

तीनों सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा बगहा के मोंटफोर्ट विद्यालय से प्राप्त की है. सफलता के बाद उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उनका कहना था कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

नीट-यूजी 2026 के परिणाम के बाद मोंटफोर्ट विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर विन्सेंट मदानु और उपप्रधानाचार्य ब्रदर विमल ने तीनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया.

प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिया सफलता का संदेश

प्रधानाचार्य ब्रदर विन्सेंट मदानु ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

कार्यक्रम के दौरान तीनों सफल विद्यार्थियों ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव भी साझा किए. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत को सफलता का मूलमंत्र बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >