Bagaha News: गंडक ने निगल लिया स्कूल, अब 100 घरों पर खतरा; उजड़ते आशियाने बचाने में जुटे ग्रामीण

गंडक नदी के भीषण कटाव ने बिहार के मधुबनी प्रखंड में एक उर्दू विद्यालय को लील लिया. लगभग 100 घर भी बाढ़ के खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे ग्रामीण अपने आशियाने बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है.

Bagaha News: मधुबनी प्रखंड की चिऊरही पंचायत में मंगलवार को गंडक नदी के तेज कटाव की चपेट में आने से एक उर्दू विद्यालय नदी में विलीन हो गया. विद्यालय के नदी में समा जाने से बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं कटाव के कारण कई परिवारों के आशियाने भी खतरे में आ गए हैं. ग्रामीण जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं.

गंडक नदी में समा गया उर्दू विद्यालय

तेज बहाव के कारण गंडक नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है. इसी कटाव की चपेट में चिऊरही पंचायत का उर्दू विद्यालय भी आ गया और मंगलवार को विद्यालय का भवन नदी में समा गया. विद्यालय के नष्ट होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है.

100 घरों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के एक टोले में करीब 100 घर कटाव की जद में हैं. नदी का पानी और तेज कटाव देखकर लोगों में दहशत का माहौल है. कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.

ग्रामीणों ने खुद खोली झोपड़ियां

स्थानीय बीडीसी एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि भृगुण गद्दी ने बताया कि कई परिवार अपने उजड़ते आशियानों को छोड़ने को मजबूर हैं. कुछ ग्रामीण अपनी झोपड़ियों को खोलकर दूसरे सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं, ताकि घर का सामान और उपयोगी सामग्री बचाई जा सके.

प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने का दिया निर्देश

कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए मधुबनी अंचलाधिकारी नंदलाल राम मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया. प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है.

कटावरोधी कार्य तेज कराने की मांग

समाजसेवी सुनील यादव एवं प्रदीप ठाकुर ने बताया कि कटाव रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन गंडक नदी के तेज बहाव के कारण अभी तक प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य तेज कराने और प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: हाफ डे को लेकर जिलों में अलग-अलग आदेश पर रोक, शिक्षा विभाग ने दिया सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >