Bagaha News: बगहा व्यवसायिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की पूर्व गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से संगठन को नई दिशा और प्रभावी नेतृत्व देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल 31 मार्च 2029 तक निर्धारित किया गया है.
नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय
नई कार्यकारिणी में अमित कुमार कसौधन को अध्यक्ष, गोविंद कनोडिया को उपाध्यक्ष और अजय गुप्ता को सचिव बनाया गया. वहीं अमित वर्मा को उप-सचिव, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, उमेश मोदनवाल को उप-कोषाध्यक्ष और प्रेम प्रकाश पांडेय को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई.
मीडिया और संगठन संचालन की जिम्मेदारी भी तय
उमेश अग्रवाल एवं नितिन शाह को मीडिया प्रभारी बनाया गया, जबकि जयलाल को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई. बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया. सदस्यों ने नई टीम के प्रति विश्वास जताया.
व्यापारियों के हितों की रक्षा पर जोर
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने और बगहा के व्यापारिक विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ काम करेगी. व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने पर जोर दिया गया.
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया. सदस्यों ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा.
बड़ी संख्या में व्यवसायी रहे मौजूद
बैठक में प्रहलाद सोनी, शम्भू अग्रवाल, रविकिरण, प्रेम रुंगटा, ओम प्रकाश प्रसाद, वीरेंद्र साह, केदार नथानी, मनीष सरावगी, पिंटू जायसवाल, मो. नूरैन, राजू मोदनवाल, अभय राज (छोटे), उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, जयलाल कुमार, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे. बैठक का समापन संगठन की एकता और व्यापारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें: गोविंदगंज में पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
