विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

फुलवरिया गांव में एक विवाहिता को जान से मारने के प्रयास किया गया है.

नरकटियागंज . फुलवरिया गांव में एक विवाहिता को जान से मारने के प्रयास किया गया है. घायल महिला को एक महिला संस्था की महिलाओं की मदद से नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, विवाहिता फुलवरिया गांव निवासी गीता देवी ने पति कालेज राम समेत अपने ससुराल वालों को आरोपित किया है. उसके चार बच्चे हैं. पति और ससुराल के लोग बराबर उसे मारते पीटते थे. इसको लेकर उसने महिला आयोग में शिकायत की आयोग ने उसे घर में रखने की अनुमति दे दी. इधर जब वह घर में रह रही थी तो रात में उसका पति शराब के नशे में आया और उसके साथ उसके घर वाले भी थे, इसको रूम से खींचकर बाहर निकाल दिया. उसके बाद लोहे की रॉड से बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने का प्रयास किया. किसी तरह आसपास के लोगों ने बचाया. उसके बाद इसने स्वधा संस्था की महिलाओं से शिकायत की. संस्था की महिलाओं ने आकर इसे अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >