Bettiah News: रक्तदान समूह फाउंडेशन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से रविवार को सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे फाउंडेशन को नई ऊर्जा के साथ फिर से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया.
अरविंद कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार गुप्ता को आगामी कुछ महीनों के लिए फाउंडेशन के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई. सदस्यों ने आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर और नि:स्वार्थ रक्त उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया.
भविष्य की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
बैठक में फाउंडेशन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई गई.
लोगों से जुड़ने की अपील
बैठक में नवनीत कुमार, आशीष उदयपुरिया, अरविंद कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, सईद हसन, उमंग मोटानी और स्वाति कुमारी सहित फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया. फाउंडेशन ने आम लोगों से भी इस मानवीय अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की.
