डांट फटकार से नाराज पुत्री ने फंदे से लटक की खुदकुशी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया निवासी उमेश प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है.

नौतन. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया निवासी उमेश प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. मामले में पुलिस ने मृतका के पिता से जानकारी ली है. इस मामले में पुलिस ने दारोगा के बयान पर खुदकुशी का मामला दर्ज किया है. घटना रविवार रात की बताई गई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृत किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का एक युवक से विगत वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर रविवार की शाम परिजनों ने डांट फटकार लगाई थी. इसके बाद किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. मामले में पुलिस अवर निरीक्षक बबलू यादव को घटनास्थल पर भेजा गया था. इन्होंने पूरे मामले की छानबीन की है. इसमें यह पाया गया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर परिजन मृत किशोरी को प्रताड़ित करते थे. फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >