Mainatand News: अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण, छात्रों ने भोजन, सुरक्षा और लाइब्रेरी को लेकर उठाए सवाल

बीस सूत्री समिति ने अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता, लाइब्रेरी के खुलने के समय और रात्रि सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं बताईं. बीडब्ल्यूओ ने आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है.

Mainatand News: प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर छात्रावास, रमपुरवा का बुधवार को बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष संजय पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय त्रिपाठी तथा सदस्यों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान छात्रावास में छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

छात्रों ने रखीं अपनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान बीस सूत्री समिति के सदस्यों ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए बताया कि छात्रावास की लाइब्रेरी नियमित रूप से नहीं खुलती. कुछ छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता, रात्रि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें कीं.

कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि व्यवस्था से संबंधित सवाल उठाने पर उनका नाम काटने की धमकी दी जाती है.

बीडब्ल्यूओ ने आरोपों की जांच का दिया आश्वासन

छात्रावास के बीडब्ल्यूओ दीपक कुमार ने कहा कि छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि छात्रावास का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है. उनके अनुसार, कुछ छात्र अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं, जिन्हें नियमों का पालन करने के लिए समझाया जाता है.

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य अमरेश पटेल, अनिल पटेल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >