बेतिया में 28 जून को होगा राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन, देशभर के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी होंगे शामिल

AIMCON 2026: बेतिया में 28 जून को AIMCON 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा. IMA और मेडिकल एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण देंगे.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं मेडिकल एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन AIMCON 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को बेतिया स्थित शुभारंभ में किया जाएगा. इस राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में देशभर के चिकित्सक, मेडिकल शिक्षक, रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न, मेडिकल छात्र, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे.

कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस

सम्मेलन का मुख्य विषय कार्डियक रिससिटेशन (हृदय पुनर्जीवन) प्रशिक्षण होगा. इसके तहत बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) और कॉम्प्रिहेंसिव कार्डियक लाइफ सपोर्ट (CCLS) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को इंडियन रिससिटेशन काउंसिल फेडरेशन (IRCF) की मान्यता प्राप्त है. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी का असर, नर्सरी से कक्षा 5 तक स्कूल 24 जून तक बंद

AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सक और शिक्षाविद शामिल होंगे.

वे प्रतिभागियों को नवीन चिकित्सा तकनीकों, आपातकालीन उपचार पद्धतियों और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारियां देंगे. साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का संचालन भी करेंगे.

स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा. इससे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक दक्षता विकसित करने में मदद मिलेगी.

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 29 जून तक ही जंगल सफारी का मौका

सीमित सीटों के कारण जल्द कराना होगा पंजीकरण

AIMCON 2026 के हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सीटों की संख्या सीमित रखी गई है. इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है.

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन की पंजीकरण लिंक और विस्तृत ब्रोशर जल्द जारी किए जाएंगे.

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण आयोजन

आईएमए बेतिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन चिकित्सा शिक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

वहीं AIMCON 2026 के सचिव डॉ. कुमार सौरभ, अध्यक्ष डॉ. सनी सिंह तथा एकेडमिक सेक्रेटरी डॉ. अरविंद कुमार ने देशभर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण के 66 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा सीखने का अवसर

सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और चिकित्सा क्षेत्र की नई चुनौतियों एवं समाधान पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. आयोजकों को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम चिकित्सा समुदाय के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok augustine

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >