Bettiah News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर शनिवार को बेतिया के एमजेके महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए.
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर डूसू चुनाव में संगठन की जीत पर बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा.
डूसू चुनाव में तीन प्रमुख पदों पर जीत
कार्यकर्ताओं ने बताया कि डूसू चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. इसी जीत की खुशी में एमजेके महाविद्यालय परिसर में विजय उत्सव आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्र राजनीति से जुड़े संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
छात्रहित के मुद्दों पर संघर्ष का किया दावा
ABVP के स्वावलंबी भारत के प्रांत संयोजक सुजीत मिश्रा और विभाग संयोजक अभिजीत राय ने कहा कि संगठन की ओर से छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए जमीनी संघर्ष का यह परिणाम है.
उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता है. कार्यक्रम के दौरान इन मुद्दों को लेकर संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की गयी.
युवा वर्ग को लेकर पदाधिकारियों ने रखी बात
जिला संयोजक सितांशु दिब्याल और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुशवाहा ने कहा कि युवा वर्ग अपने मुद्दों को लेकर जागरूक है. उन्होंने डूसू चुनाव के परिणाम को युवाओं के बीच संगठन की गतिविधियों से जोड़कर देखा.
वक्ताओं ने छात्रहित और युवाओं से जुड़े विषयों पर आगे भी काम करने की बात कही.
आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर मनायी खुशी
विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की. इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, सुमंत तिवारी, अमन शर्मा, प्रियेश गौतम, अभयानन्द दीक्षित, पंकज पाण्डेय, सुदीश गुप्ता, अनमोल तिवारी, आदित्य वर्णवाल, दीपू कुशवाहा, रजनीश कुमार, किशन कुमार, मधुरंजन नाथ, राजीव पटेल और अभिजीत तिवारी सहित कई कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज