दहवा बांसी चौक पर युवक के साथ मारपीट व अपहरण का प्रयास

अपराधियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर उसे अपहरण कर वाहन में बैठने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती यूपी-बिहार सीमा स्थित दहवा बांसी चौक पर दो पक्षों की वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर उसे अपहरण कर वाहन में बैठने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय धनहा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. बता दें कि रविवार की रात करीब 7:30 बजे अपने दोस्तों के साथ धनहा क्षेत्र के बांसी चौक पर आये एक युवक के साथ अपराधियों ने मारपीट करते हुए युवक को अपहरण का प्रयास किया. जबकि इस वारदात को देख जब स्थानीय ग्रामीणों के गोलबंद होते देख अपराधी युवक को छोड़कर फरार हो चले. बता दें कि उक्त घटना का पूरा मामला होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार धनहा थाना क्षेत्र निवासी व ग्रामीण चिकित्सक डॉ. डीपी यादव का पुत्र सुंदरम उर्फ विशाल यादव अपने दोस्तों के साथ दहवा बंसी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में आया था. जहां चौक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी बातचीत हो ही रही थी कि इसी बीच एक गाड़ी पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधी जो तलवार व अन्य हथियारों से लैस होकर दुकान में आ धमके एवं युवक के साथ मारपीट करने लगे. बाद में अपराधियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया. लेकिन इसी बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गयी. जिसे देख अपराधी युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस मामले में सुंदरम यादव ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त करते हुए आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. वही एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लड़ाई का मामला सामने आया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है. जिनकी पहचान होते ही पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तार व कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >