Bettiah : 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

नौरंगिया और लौकरिया थाने के पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

हरनाटांड़.

नौरंगिया और लौकरिया थाने के पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया. इस बाबत नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम गश्ती के दौरान जमादार धर्मेंद्र कुमार को सूचना मिली कि नौरंगिया निवासी योगेंद्र उरांव के घर चोरी छिपे शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ उसके घर छापेमारी किया गया. जहां पुलिस टीम को देख तस्कर पहले ही घर छोड़ फरार हो गया. जिसके बाद घर की तलाशी ली गयी तो उसके घर के अंदर 6 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. वही दूसरी ओर लौकरिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिधांव में छापेमारी कर पप्पू साह की पत्नी अंगिरा देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला तस्कर को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >