अत्यधिक गर्मी से 9वीं की छात्रा बेहोश

क्लास में पढ़ाई के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ने से एक छात्रा बेहोश हो गई.

लौरिया. क्लास में पढ़ाई के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ने से एक छात्रा बेहोश हो गई. उसे आनन फानन में विद्यालय के शिक्षक स्थानीय सीएससी ले गए और वहां उसका इलाज हुआ. पानी भी उसे चढ़ाया गया. विदित हो कि शनिवार को नगर पंचायत के चंपा कुंअर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीं वर्ग में सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई हो रही थी. इधर गर्मी बहुत होने के कारण हीट स्ट्रोक की शिकार सोनाक्षी कुमारी हो गई. उसे विद्यालय के शिक्षक आसिम सुल्तान अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे पानी चढ़ाया. डॉ अफरोज आलम ने बताया कि बहुत अधिक गर्मी है, जिससे छात्रा बेहोश हो गई थी. अब स्थिति सामान्य है, परेशानी की कोई बात नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >