डीएम दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई, कई निबटे

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना.

बेतिया. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना. जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया. साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें दिनेश कुमार, सुरेन्द्र राम, देवनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, नसरूल्लाह अंसारी, अली अकबर, विजय कुमार, बिगा हजरा, रामजी धोबी आदि के नाम शामिल हैं. जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामले आए. जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया. जनता दरबार में कई तरह के मामले आए. इनमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल रहे. जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया. मौके पर एडीएम, राजस्व राजीव कुमार सिंह, विभागीय जांच कुमार रविन्द्र सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >