Bettiah : विभिन्न मामलों के 33 आरोपित गिरफ्तार

पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 33 आरोपितों को गिरफ्तार की है.

बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 33 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 13 वारंटी समेत 33 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय 22 वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इनमें से 32 को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 209 लीटर 950 मिलीलीटर शराब, दो एक नाली बंदूक, एक वीडियो कैमरा, 85 बोरी यूरिया खाद व तीन बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से चार लाख 40 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >