बेतिया में 24 घंटे में 22 गिरफ्तार, शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ 1.03 लाख का जुर्माना

बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 103 लीटर शराब भी जब्त की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹1.03 लाख का जुर्माना वसूला गया.

बेतिया: जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में चार वारंटी और उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़े गये 15 अभियुक्त शामिल हैं. पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण, शराब कारोबार और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर 22 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. कार्रवाई के दौरान चार वारंटियों समेत 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार 15 अभियुक्त भी शामिल हैं. सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आठ अजमानतीय वारंट का भी किया गया निष्पादन

पुलिस ने अभियान के दौरान गिरफ्तारी के साथ-साथ आठ अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है.

24 घंटे में 103 लीटर शराब की गयी बरामद

पुलिस ने विगत 24 घंटे के दौरान कार्रवाई करते हुए 103 लीटर शराब बरामद की. इसके अलावा चार बाइक और एक साइकिल भी जब्त की गयी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है.

अपराध नियंत्रण के साथ शराब के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान को और तेज किया गया है.

यातायात नियम तोड़ने वालों से 1.03 लाख जुर्माना वसूला

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की. वाहन जांच अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले चालकों से कुल 1 लाख 3 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में PM मोदी के जन्मदिन से भाजपा चलाएगी एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता से सेवा ज्योति यात्रा तक होंगे कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >