नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर-सोहरिया पंचायत स्थित कदमहिया कंपार्ट के समीप दोन नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की मौत डूबने से हो गयी.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर-सोहरिया पंचायत स्थित कदमहिया कंपार्ट के समीप दोन नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की मौत डूबने से हो गयी. मृत किशोर की पहचान बगहा बनकटवा निवासी सुधीर चौहान का 12 वर्षीय पुत्र भोला चौहान के रूप में हुई है. इस बाबत जानकारी देते हुए संतपुर-सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि मृत किशोर अपने नाना रामेश्वर चौधरी के घर कनघुसरी गांव में आया था. शनिवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ दोन नहर में नहाने गया था. जहां नहाने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गयी. खबर प्रेषण तक बच्चे के शव को नदी में खोजा जा रहा था. बच्चे की डूबने की खबर सुनते ही घर सहित गांव में कोहराम मच गया. घर वाले मामा मामी, माता पिता, नाना नानी सबों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >