पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आचार्य पंडित देवदत्त पांडे ने अपनी दिवंगत शिक्षिका पत्नी सावित्री पांडेय की स्मृति में 25 लाख रुपये की लागत से मंदिर बनवाकर उनकी प्रतिमा स्थापित कराई.

बेतिया से संजय पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: जीवनसाथी के बिछड़ने के बाद अधिकतर लोग उनकी यादों को तस्वीरों तक संजोकर रखते हैं. लेकिन पूर्वी चंपारण के एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति को हमेशा के लिए जीवंत रखने का ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से मंदिर बनवाकर उसमें अपनी पत्नी की प्रतिमा स्थापित कराई है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

यह अनूठी पहल पूर्वी चंपारण के सुगौली निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आचार्य पंडित देवदत्त पांडे की है. उन्होंने अपने और अपने पुत्रों के निजी कोष से पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड की महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह में यह मंदिर बनवाया है.

छह महीने में तैयार हुआ मंदिर

ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर का निर्माण करीब छह महीने पहले पूरा हुआ था. मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयपुर से तैयार कराई गई स्व. सावित्री पांडेय की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और अनावरण किया गया.

श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

शिक्षा और संस्कार को बनाया जीवन का आधार

देवदत्त पांडे सुगौली हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक रहे हैं और 31 जनवरी 2010 को सेवानिवृत्त हुए थे.

उनकी पत्नी स्व. सावित्री पांडेय भी शिक्षिका थीं. परिवार के अनुसार, दोनों ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिए समर्पित किया. पत्नी के निधन के बाद उनकी स्मृतियों को स्थायी रूप देने के उद्देश्य से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया.

पूरे परिवार ने निभाया साथ

देवदत्त पांडे के दोनों पुत्र और बहुएं सरकारी सेवा में कार्यरत हैं. बड़ा पुत्र पिछले वर्ष भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ है.

परिवार ने संयुक्त रूप से मंदिर निर्माण और प्रतिमा स्थापना का संकल्प पूरा किया.

लोगों ने कहा- यह प्रेम और सम्मान का प्रतीक

महोदीपुर के ग्रामीणों ने इस पहल को पति-पत्नी के अटूट प्रेम, सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताया.

लोगों का कहना है कि यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी है कि रिश्तों का सम्मान जीवन के बाद भी कैसे कायम रखा जा सकता है.

प्रतिमा स्थापना में मौजूद अतिथिगण

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रतिमा स्थापना एवं श्रद्धांजलि समारोह में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, नरकटियागंज विधायक संजय पांडेय, सुगौली विधायक बबलू गुप्ता, बेतिया के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, भाजपा नेता राहुल कुमार और बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए.

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत मृत्युंजय पांडेय ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर किया. अध्यक्षता भोट चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन पूर्व शिक्षक वशिष्ठ नारायण उपाध्याय ने किया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर स्व. सावित्री पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >