दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा गौशाला के पास देर रात लगभग नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर लहुलुहान स्थिति में मुख्य सड़क पर गिर गया.

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा गौशाला के पास देर रात लगभग नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर लहुलुहान स्थिति में मुख्य सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों के की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बरौनी एक पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी कपिल देव सिंह के लगभग 23 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार के रूप में की गयी. वहीं एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए परिजन बरौनी लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही दूसरे मोटरसाइकिल से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए परिजन द्वारा निजी नर्सिंग होम ले जाने के कारण दोनों घायल की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिजन को दिया गया. जिसके मृतक के परिजन तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहीं घटना की सूचना पर तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की प्रक्रिया में जुट गये. वहीं तेघड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय जानकारों की मानें तो शुक्रवार की देर रात तेघड़ा गौशाला के पास तेघड़ा से बरौनी की ओर आ रही और बरौनी से तेघड़ा की ओर जा रही मोटरसाइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई. सड़क दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों के अनुसार मृतक विनीत कुमार अपने एक साथी पंकज सिंह के पुत्र गौरव के साथ साथ विद्यापति शादी समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से जा रहा था कि अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई. मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था. वहीं तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना दो मोटरसाइकिल की टक्कर में हुई है. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >