हर्ष फायरिंग मामले में एक युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई

Begusarai News : बछवाड़ा थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Begusarai News : बछवाड़ा थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में शुक्रवार की रात एक युवक को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया.

वायरल वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले की जांच के लिए बछवाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई कन्हैया कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने अपनी टीम के साथ वायरल वीडियो का सत्यापन किया. जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की.

छापेमारी में युवक गिरफ्तार

पुलिस ने चमथा-दो पंचायत के चमथा गोपालपुर निवासी विजय राय के पुत्र विकास राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >