बोलेरो की चपेट में आने से महिला गंभीर से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को पिपरादोदराज पंचायत अंतर्गत नोनपुर गांव के राजेंद्र साहनी स्मारक के पास बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम बेगूसराय के निजी अस्पताल में मौत हो गयी.

तेघड़ा. तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को पिपरादोदराज पंचायत अंतर्गत नोनपुर गांव के राजेंद्र साहनी स्मारक के पास बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम बेगूसराय के निजी अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरादोदराज पंचायत अंतर्गत नोनपुर गांव वार्ड पांच निवासी राजीव कुमार उर्फ भुल्ला महतो की लगभग 28 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे मृतका ममता देवी अपने घर से बच्चों के पढ़ाई के लिए किताब खरीदने बाजार प्राइवेट स्कूल जा रही थी. इसी दौरान नोनपुर बांध पर स्थित राजेंद्र साहनी स्मारक के समीप तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित बोलोरो गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा उपरांत बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान देर शाम गुरुवार को उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया मृतिका का पति राजीव कुमार प्रदेश में मजदूरी करता है. जिसे एक पुत्री और दो पुत्र है. घटना की सूचना पर तेघड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहा बोलेरो वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, हलांकि चालक फरार होने में सफल रहा. लोगों गाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया. तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की बोलेरो से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी है. बोलेरो बीआर 09 पीए 0721 को जब्त कर गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है. मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >