बेगूसराय में NH-31 पर तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Begusarai Road Accident : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे 31 पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Begusarai Road Accident : बेगूसराय जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इसमें एक महिला की जान चली गई. मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 31 पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

यह दुर्घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर के रहने वाले दिनेश्वर यादव की 50 वर्षीय पत्नी माला देवी बीते गुरुवार की शाम करीब आठ बजे सड़क पार कर रही थीं. अपने घर लौटने के क्रम में एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इस जोरदार टक्कर के कारण महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गईं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. वहां जांच के बाद मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन व उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Also Read : बेगूसराय: कलश विसर्जन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने कथावाचक को दी भावभीनी विदाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >