10 लाख के हेरोइन के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

शुक्रवार की शाम फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला धंधेबाज को लगभग दस लाख मुल्य का हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है.

बरौनी. शुक्रवार की शाम फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला धंधेबाज को लगभग दस लाख मुल्य का हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की थानाक्षेत्र के कोल बोर्ड रोड आरकेसी स्कूल के पूरबी गेट के पास मुख्य सड़क पर एक महिला हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ की खरीद बिक्री को पहुंची है. जिसकी गतिविधि संदिग्ध है. थानाध्यक्ष विजय सहनी ने मिली सूचना को एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी कृष्ण कुमार को दिया और उनके निर्देश पर नियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति मैं महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिस बल के सहयोग से महिला को उक्त स्थल से हिरासत में लिया. बताते चलें कि सूखा नशा की रोकथाम के लिए एसपी मनीष, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. सूखा नशा काफी खतरनाक नशा है जो युवाओं के बीच काफी तेजी से पांव पसार रहा है. जानकारों के मुताबिक सूखा नशा का एक छोटा सा खतरनाक पुड़िया दो सौ रूपया से अधिक मूल्य में बेचा जाता है. इसका नशा इतना खतरनाक है कि युवाओं की जिंदगी अंधकारमय हो रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थानाक्षेत्र निवासी शिवजी तिवारी की पत्नी रंजू देवी के रूप में किया है. जिसके पास से लगभग 154 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रूपया बताई गई है. गिरफ्तार महिला ने महिला पुलिस पदाधिकारी के सामने पूछताछ के दौरान हेरोईन नशीला पदार्थ खरीद बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बताते चलें सूखा नशा की रोकथाम के लिए फुलवड़िया थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. फुलवड़िया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >