बेगूसराय में महिला को गोली मारने का खुला राज, ‘अज्ञात बदमाश’ की कहानी में बड़ा ट्विस्ट; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai News : बेगूसराय के आकाशपुर गोलीकांड में पुलिस ने पति के भतीजे को गिरफ्तार किया है. प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के चलते महिला को सीने में मारी गई थी गोली.

Begusarai News : सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में घर की छत पर सो रही 26 वर्षीय राखी कुमारी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं. शुरुआती तौर पर घटना को अज्ञात बदमाशों की करतूत माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच की कड़ियां अब पारिवारिक और वैवाहिक विवाद से जुड़ती नजर आ रही हैं. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अमरजीत पासवान को पटना जिले के हाथीदह से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अमरजीत ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही घटना में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. पुलिस अब दोनों की भूमिका की जांच करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पहली शादी के बाद पति के रिश्तेदार से हुआ प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि राखी कुमारी की पहली शादी करीब 10 वर्ष पूर्व पिंटू पासवान से हुई थी. शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए. बाद में दोनों के वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न हो गया. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान राखी का अपने पति के रिश्तेदार अमरजीत पासवान से प्रेम संबंध हो गया. करीब तीन वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली. इस रिश्ते को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनी रही.

सदर एसडीपीओ-1 आनंद कुमार पांडे के अनुसार, घटना के पीछे महिला के वैवाहिक जीवन से जुड़ा विवाद सामने आया है. पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आयी है कि राखी के पहले पति ने दूसरी शादी कर ली थी और बाद में राखी ने भी दूसरी शादी कर ली. पुलिस इसी वैवाहिक विवाद और आपसी रंजिश को गोलीकांड की अहम वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है. हालांकि, घटना की पूरी वजह और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

अस्पताल में इलाजरत राखी कुमारी

28 अगस्त की रात सीने में मारी गयी थी गोली

बताया जाता है कि 28 अगस्त की देर रात राखी अपने घर की छत पर सो रही थी. इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और उसे गोली मार दी. गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गोली चलने के बाद घर में अफरातफरी मच गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघौल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

Also Read : बेगूसराय में चाची से तीन साल पहले रचाई थी शादी, खफा चाचा पर गोली चलाने का शक; जांच में सामने आई प्रेम संबंध की कहानी

पास में सो रहे पति को नहीं लगी भनक

पुलिस जांच में घटना का एक और हैरान करने वाला पहलू सामने आया है. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान राखी के पास ही उसका पति अमरजीत पासवान भी सोया हुआ था. बदमाशों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर राखी को गोली मार दी, लेकिन पास में सो रहे पति को घटना की भनक तक नहीं लगी. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इसी मामले में अमरजीत पासवान को हाथीदह से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ दो अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं. पुलिस अब दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

पूछताछ करते हुए सदर एसडीपीओ वन

Also Read : बेगूसराय के बखरी में वॉकाथॉन 2.0 का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश

साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलाने वाला कौन था और पूरी साजिश में किसकी क्या भूमिका थी. पुलिस के सामने यह भी सवाल है कि राखी को गोली मारने की साजिश कब और कहां रची गयी थी और वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए.

सदर एसडीपीओ-1 आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : बस स्टैंड टोल टैक्स वसूली को लेकर तीन साल से विवाद, पूर्व उप मुख्य पार्षद ने उठाये सवाल

वैवाहिक विवाद से जुड़ी वारदात ने इलाके में बढ़ायी सनसनी

आकाशपुर गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी है. पुलिस अब घटना के पीछे के वास्तविक कारणों, आपसी रंजिश और साजिश में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला को गोली मारने की साजिश किसने और किस उद्देश्य से रची थी.

Also Read : बेगूसराय सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने और न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग, वीआईपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >