Video: क्लासरूम में बज रहा अश्लील गाना और मस्ती में परीक्षा दे रहे छात्र, बिहार का यह वीडियो आपको भी कर देगा हैरान

Viral Video: बिहार के बेगूसराय में परीक्षा के दौरान बेसुध सिस्टम का नजारा देखने को मिला. एक स्कूल में बिना शिक्षक के छात्र परीक्षा देते रहे, और क्लासरूम में 'चोली के पीछे क्या है' गाना बजता रहा. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Viral Video: बिहार के बेगूसराय में एक स्कूल परीक्षा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें छात्र क्लासरूम में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाना सुनते हुए परीक्षा देते नजर आ रहे हैं. मामला मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैपुर बहरामपुर का है. जहां 9वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही परीक्षा का कोई अनुशासन दिख रहा था.

मोबाइल से बजता रहा गाना, छात्र देते रहे परीक्षा

वीडियो में दिख रहा है कि व्हाइट बोर्ड के ऊपर रखे मोबाइल से अश्लील गाना बज रहा है और छात्र बिना किसी रोक-टोक के पेपर लिख रहे हैं. कुछ छात्रों के पास अपने मोबाइल भी हैं, जिसे वे डेस्क पर रखकर इस्तेमाल कर रहे हैं. शुक्रवार से 9वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लासरूम में कई बेंच खाली पड़ी हैं, जबकि कुछ पर तीन-तीन छात्र बैठे हैं. इतना ही नहीं, कुछ छात्रों के पास कोई प्रश्नपत्र ही नहीं था और वे मनमर्जी से उत्तर लिख रहे थे.

Also Read: बिहार में बड़े ऑनलाइन परीक्षा घोटाले का भंडाफोड़! दो माफिया गिरफ्तार, रेलवे एग्जाम में 2 करोड़ की उगाही का था टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >