बेगूसराय : बलिया के उर्दू मध्य विद्यालय के पास अपराध की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, कट्टा-6 खोखा बरामद

बेगूसराय के बलिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उर्दू मध्य विद्यालय के पास से अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को दबोचा है. गिरफ्तार युवकों के पास से देसी कट्टा, खोखा और मोबाइल बरामद किए गए हैं.

बेगूसराय के बलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम नगर परिषद क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय मीरदह टोली से अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी कट्टा, आठ एमएम के छह खोखा एवं तीन मोबाइल बरामद किये हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उर्दू मध्य विद्यालय मीरदह टोली के समीप कुछ युवक अपराध की योजना बना रहे हैं.

सूचना के सत्यापन के बाद टाइगर पुलिस टीम के सहयोग से पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, खोखा और मोबाइल बरामद किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटी बलिया ऊपर टोला कर्पूरी स्थान निवासी पप्पू महतो के पुत्र बाबू साहेब उर्फ वीरप्पन तथा स्व. विमलेश शाह के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज और न्यायिक हिरासत

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >