पानी भरे गड्ठे में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

बारातियों को सिसीव करने जा रहे थे बाइक सवार, पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत

बेगूसराय से विकाश मिश्रा बेगूसराय. बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना अयोध्या बाड़ी रेलवे गुमटी के समीप हुई, जहां पानी से भरे गड्ढे में बाइक गिर जाने से दोनों युवक डूब गये. मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सूजा पंचायत अंतर्गत शांति नगर कोहवा टोल निवासी 24 वर्षीय बमबम तांती और 21 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह में बारातियों को रिसीव करने खातोपुर जा रहे थे. इसी दौरान एक वाहन ने उनकी बाइक को चकमा दे दिया. इससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रौशन कुमार बुधवार को ही दूसरे प्रदेश से घर लौटा था. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को दोनों शवों को खातोपुर के समीप एनएच-31 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर लाखो थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. करीब एक घंटे के बाद जाम हटा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >