Begusarai News : आभूषण चोरी के मामले का आरोपी दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Begusarai News : सितंबर 2024 में समस्तीपुर जिला के एक स्वर्ण आभूषण दुकान से आभूषण चोरी के आरोप में तेघड़ा थानाक्षेत्र के तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या पांच से दो महिला एवं एक पुरुष को समस्तीपुर जिला पुलिस ने चोरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

तेघड़ा. सितंबर 2024 में समस्तीपुर जिला के एक स्वर्ण आभूषण दुकान से आभूषण चोरी के आरोप में तेघड़ा थानाक्षेत्र के तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या पांच से दो महिला एवं एक पुरुष को समस्तीपुर जिला पुलिस ने चोरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार महिला की पहचान शोभा देवी, प्रमिला देवी एवं शोभा देवी के पहचान पर उसके दामाद को गिरफ्तार किया गया है. मामले के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्तीपुर जिला पुलिस ने रविवार देर रात तकनीकी टीम की मदद से नगर परिषद तेघड़ा वार्ड संख्या आठ दनियालपुर पोखर पर एक महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की हुई पहचान

गिरफ्तार महिला के घर की तलाशी लेने पर सोना का सिकरी, अंगूठी सहित अन्य सामान को पुलिस ने जब्त किया. समस्तीपुर की पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान पर शोभा देवी एवं उसके दामाद मोहद्दीनगर निवासी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रमिला देवी के घर की तलाशी लेने पर उसके घर से भी सोने का हार सहित अन्य जेवरात की बरामदगी की गई है. समस्तीपुर पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ समस्तीपुर ले गई. स्थानीय लोगों ने बताया शोभा देवी इससे पूर्व भी दो बार जेवर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है. वहीं ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >