फुलवड़िया में कट्टा, मोबाइल और टेंपो के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच- 28 बगराहाडीह चौक के पास से तीन अपराधी 01 देशी कट्टा, 01 मोबाइल एवं 01 टेंपो तिपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

बरौनी. फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच- 28 बगराहाडीह चौक के पास से तीन अपराधी 01 देशी कट्टा, 01 मोबाइल एवं 01 टेंपो तिपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में घटना के संबंध में ड्यूटी पर तैनात फुलवड़िया थाना पुलिस पदाधिकारी कुमार अजीत ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम एनएच 28 बगराहाडीह चौक के पास पहुंच कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान किरतौल गांव की तरफ से एक तिपहिया टेम्पो वाहन आ रहा था जो चेकिंग कर रहे पुलिस बलशको देखकर बगराहाडीह की ओर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस पदाधिकारी कुमार अजीत एवं पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर बगराहाडीह चौक के पास पकड़ा गया. जब टेम्पो में बैठे युवक की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देशी कट्टा और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं फुलवड़िया थाना पुलिस ने तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार अपराधी नशे में थे और उनके मुंह से शराब का दुर्गंध आ रहा था. तीनों की पहचान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा निवासी रंजीत राय के लगभग 25 वर्षीय पुत्र राहुल राज, नवीन राय के लगभग 22 वर्षीय पुत्र अमन भारद्वाज उर्फ रिशु कुमार एवं महाकांत मिश्र के लगभग 29 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार उर्फ उदय शंकर के रूप में की गयी है. तीनों को बेगूसराय जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >