पिकअप वाहन चालक से लूटपाट मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार की रात चार बदमाशों ने एक पिकअप वाहन को जबरन रोक कर चालक से मारपीट कर दस हजार नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गये.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार की रात चार बदमाशों ने एक पिकअप वाहन को जबरन रोक कर चालक से मारपीट कर दस हजार नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गये. लूटपाट के बाद चालक ने घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दी. पिकअप चालक मोतिहारी जिले के कल्याणपुर गांव निवासी देवलाल पटेल के पुत्र अभिषेक कुमार ने बछ्वाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. उन्होंने आवेदन के माध्यम है कहा है कि में पिकअप वाहन पर खाली ड्राम लोड कर महेशपुर से मोतिहारी जा रहे थे.

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप एनएच-28 पर हुई लूट

इसी दौरान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया ढाला के समीप एनएच 28 पर लगे ब्रेकर पर अपना वाहन जैसे ही धीरे किए वही दो बाइक पर सवार चार बदमाश पिकअप का पीछा करते हुए सौ मीटर की दूरी पर वाहन के आगे अपना बाइक रोक दिया. पिकअप वाहन रूकते ही उक्त चारों बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान मेरे जेब से दस हजार रुपया व मोबाइल छीन कर सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर वापस झमटिया ढ़ाला की तरफ भाग गया. घटना के बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी. इसी दौरान रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव निवासी पवित्र यादव के पुत्र चंदन कुमार, राम बाबू यादव के पुत्र सुनील कुमार व सरोज कुमार यादव के पुत्र शिवम कुमार को लूट में उपयोग की गयी बाइक समेत लूट का मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही एक आरोपित बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के उपरांत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बदमाशों के खिलाफ छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही फरार एक अन्य बदमाश को चिन्हित कर लिया गया है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उक्त बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >