मटिहानी में जीविका भवन का मंत्री ने किया उद्घाटन

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी-1 में जिले के पहले जीविका भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया.

मटिहानी. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी-1 में जिले के पहले जीविका भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, जीविका दीदियां एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति थे. समारोह में मंत्री ने कहा कि जीविका भवन के निर्माण से समूह सदस्यों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा. यहां दीदियों की बैठकें, प्रशिक्षण के साथ योजनाओं की निगरानी अधिक सुगमता से की जा सकेगी. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है. मंत्री ने प्रत्येक पंचायत में जीविका द्वारा संचालित होने वाले विवाह मंडप और जीविका बैंक पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंगनवाड़ी के बच्चों को दीदियों द्वारा वस्त्र उपलब्ध करवाया जाएगा. वहीं दीदियों द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत मत्स्य पालन भी किया जाएगा। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने 9 जीविका दीदियों के बीच 18 लाख का व्यक्तिगत ऋण वितरित किया. इस अवसर पर वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार पिंटू, स्थानीय विधायक राजकुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों ने अपने विचारों को रखा एवं जीविका दीदियों के कार्यों की तारीफ की. मौके पर उपस्थित जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि जीविका भवन मनरेगा से बनाया गया है एवं अधिकार संकुल संघ द्वारा प्रबंधित किया जाएगा. मौके पर मनरेगा के डीपीओ बिट्टू कुमार, एलेसबीए के जिला समन्वयक विश्वजीत, एलएचएस ओम कश्यप, प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद,अंचलाधिकारी पृथा अखौरी, बीपीएम जीविका मटिहानी मुन्ना कुमार, अभिनीत कुमार, महेश कुमार जिला पार्षद झुन्ना सिंह,आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >