दुकान बंद कर रहे किराना दुकानदार को गोली मारकर किया घायल

अपराधियों ने तमाम कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले में एक दुकानदार को गोली मार दिया.

बेगूसराय. जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में अपराधियों ने तमाम कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले में एक दुकानदार को गोली मार दिया. गोली लगने से घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान हर्रख निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र अमन कुमार (28) के रूप में की गई है.

नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मुहल्ले की घटना

गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर-वन सुबोध कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी ली. इधर पुलिस की टीम गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान और उसके गिरफ्तारी में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमन कुमार हर्रख पानी टंकी के समीप सब्जी और किराना का दुकान चलाता है. रात में वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी दो बदमाश आए और पीछे से पीठ में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले. इसके बाद आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >