बरौनी-नयी दिल्ली 15 घंटे व अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब पर पहुंची

घना कोहरा और बढ़ती ठंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है.

बरौनी. घना कोहरा और बढ़ती ठंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेन के विलंब और कैंसिल होने की स्थिति में यात्री और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के मौसम में कोहरों के बीच ससमय ट्रेनों का परिचालन को लेकर रल विभाग के सारे वादे खोखले नजर आ रहे हैं और ट्रेन घंटो विलंब से चल रही है. गुरुवार 01 जनवरी को भी घने कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन कई घंटा लेट है तो कुछ ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है. ट्रेन लेट की वजह से शीतलहरी और ठिठुरन भरी ठंड में यात्री और उनके परिजन का गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में प्रतीक्षारत देखे गये. बरौनी जंक्शन पूछताछ केन्द्र कर्मी ने ट्रेन परिचालन की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर17007 चर्पल्ली दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन 05 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15656 कटरा कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन 02 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 12204 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 09 घंट लेट, ट्रेन नंबर 12203 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन 03 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 02 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 15566 नई दिल्ली ललितग्राम एक्सप्रेस ट्रेन 04 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 22450 नई दिल्ली गोहाटी एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 02563 बरौनी नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटा लेट, ट्रेन नंबर 09525 हापा नाहरलागुन एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है. वहीं गुरुवार को ट्रेन नंबर 15621 कामख्या आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >