बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम की मौत, पहले भी 6 वर्षीय बच्चे की गयी थी जान

बेगूसराय के तेघड़ा में बाढ़ के पानी में खेलते समय पांच साल की मासूम लक्ष्मी कुमारी की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाव की व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है.

Begusarai Flood Child Death : बेगूसराय के तेघड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक मासूम बच्ची का बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका की पहचान बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत नंबर चमथा वार्ड संख्या तीन निवासी बबलू महतो और पिंकी कुमारी की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है.

मृतका की मां पिंकी कुमारी रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मायके आई थी. कृष्ण जन्मोत्सव मेला देखने के लिए यहां रुक गई थी. घटना रातगांव पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 भगवानपुर चक्की की है.

खेलने के दौरान गड्ढे में गिरी मासूम, दो घंटे बाद मिला शव

मंगलवार को दोपहर दो बजे बच्ची खेलने के दौरान घर के बगल स्थित गड्ढे में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई. कुछ देर के बाद घर वालों ने बच्ची की खोजबीन के दौरान लगभग शाम चार बजे पानी भरे गड्ढे में मिली. ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकाला गया. तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन एवं मामले की जांच करते पुलिस पदाधिकारी

सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन को दिया. सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. घटना स्थल पर सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.

अगस्त माह में भी हुई थी मासूम की मौत, स्थानीय स्तर पर आक्रोश

वार्ड सदस्य उदय महतो ने बताया बाढ़ विभीषिका ने इससे पहले भी 23 अगस्त को चंदन महतो के 6 वर्षीय मासूम ऋषभ कुमार की मृत्यु बाढ़ की पानी में खेलने के दौरान डूबने से हुई थी.

नाव की व्यवस्था न होने का आरोप, परिजनों के लिए सहायता राशि की मांग

प्रशासन के द्वारा अभी तक भगवानपुर चक्की के वार्ड संख्या 13 और 14 के बाढ़ प्रभावितों को रहने और आने जाने के लिए समुचित नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह घटना हो रही है. उन्होंने अंचल अधिकारी से पीड़ित परिवार को अविलंब सहायता राशि देने का मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >