विद्यार्थियों को शिक्षण की जीवंतता का कराया गया अनुभव

शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य केवल नौकरी पाने या व्यवसाय करने लायक इंसान बनाना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता से लैस एक समझदार और जिम्मेदार नागरिक बनाना है.

बीहट. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य केवल नौकरी पाने या व्यवसाय करने लायक इंसान बनाना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता से लैस एक समझदार और जिम्मेदार नागरिक बनाना है. उक्त बातें राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट की प्रातः कालीन सभा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, भुवनेश्वर से आये टीचर एजुकेटर अजय आशीष ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए कही. शिक्षा से ज्ञान और ज्ञान से मुस्कान के उद्घोष के साथ शुरु वीकेंड विजन सीजन-2 की दूसरी कड़ी में उन्होंने कहा स्कूलों में हम अक्सर यह सोचते हुए हार जाते हैं कि हमें क्या पढ़ना, हम तो सब कुछ जानते ही हैं. यहां हमें यह समझना चाहिए कि शिक्षा की सबसे बड़ी शत्रु अशिक्षा नहीं, बल्कि वह भ्रम है जिसमें हमें ये लगता है कि हमें सब कुछ पता है. इसलिए सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिये, क्योंकि जीवन में हर दिन नया होता है. अपने संवाद में विज्ञान से जुड़ी दर्जनाधिक मनोरंजक और दिलचस्प गतिविधियां कराते हुए विद्यार्थियों को शिक्षण की जीवंतता का अनुभव कराया.

विद्यालय के प्रधान ने छात्रों का किया स्वागत

इसके पूर्व विद्यालय के प्रधान रंजन कुमार ने उनका स्वागत किया और विषय-प्रवेश कराते हुए कहा असली शिक्षा वही है,जो हमें सोचने की स्वतंत्रता और अपने विचार व्यक्त करने की क्षमता देती है. शिक्षा केवल स्कूल की चारदीवारी के अंदर कैद होकर किताबों को पढ़ जाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह हर मोड़ पर हमारा साथ देते हुए हमारे जीवन को सौंदर्य और आनंद से भर देती है.कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में विद्यालय की शिक्षक प्रीति कुमारी, सोनम कुमारी तथा सभी हाउस लीडर्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. कार्यक्रम में शिक्षक पूनम कुमारी, किरण कुमारी, प्रियरेवती कुमारी सहित श्याम स्कूल ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षु एवं विद्यालय के बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >