बेगूसराय: सनहा पश्चिम पंचायत में छात्र क्रेडिट कार्ड और सात निश्चय योजनाओं को लेकर लगा जागरूकता शिविर

बेगूसराय के सनहा पश्चिम में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत सनहा पश्चिम पंचायत स्थित जमींदार महतो के दरवाजे पर विकसित बिहार एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जागरूकता सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

4 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण

शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक मोहम्मद नौशाद ने बताया कि बिहार सरकार मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दे रही है. 10वीं और 12वीं के बाद उच्च शिक्षा, तकनीकी या व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्र जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), बेगूसराय के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं.

बेरोजगार युवाओं को भत्ता

प्रशिक्षक ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 20 से 25 वर्ष के इंटर या स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. इसके लिए अंकपत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जमा करने होते हैं. वहीं कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत 15 से 33 वर्ष के युवाओं को नि:शुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है.

योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान जयंत अग्रवाल, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार और पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार पासवान ने युवाओं से इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि छात्र समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अन्य जरूरतमंदों को भी इन योजनाओं से जोड़ना चाहिए. इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >