PHOTOS : बाढ़ के बीच नाव से बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद,पीड़ितों में बांटा राहत सामाग्री,लोगों का जाना दर्द

1 / 7
PHOTOS : बाढ़ के बीच नाव से बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद,पीड़ितों में बांटा राहत सामाग्री,लोगों का जाना दर्द
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराई पहुंचे सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री बांटी. नाव के सहारे मुश्किल इलाकों तक पहुंचे और लोगों का दर्द जाना.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद

बिहार में बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मंगलवार को बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

रामदीरी से शुरू हुआ दौरा

सोनू सूद अपनी टीम के साथ सबसे पहले रामदीरी पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति देखी और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

नाव के सहारे पथला टोला पहुंचे

रामदीरी के बाद सोनू सूद नाव के सहारे सीहमा के पथला टोला पहुंचे. यह इलाका बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और यहां पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के बीच परिवारों से मुलाकात

पथला टोला में सोनू सूद ने बाढ़ के बीच रह रहे परिवारों से सीधे बातचीत की. उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री

सोनू सूद की टीम ने बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

दुर्गम इलाकों तक पहुंचे सोनू सूद

बाढ़ के कारण कई इलाकों में सामान्य आवागमन प्रभावित है. ऐसे हालात में सोनू सूद नाव से दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचे और वहां रहने वाले परिवारों से मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >