89 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के द्वारा आईपीएस अधिकारी सह एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात छापेमारी कर 89.19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा आईपीएस अधिकारी सह एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात छापेमारी कर 89.19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी रामानंद यादव के पुत्र दिलीप यादव के घर छापेमारी की गयी. जिसके झोपड़ी में तलाशी लेने पर 89.19 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद शराब में 180 एमएल का लंदन प्राइस प्रिमियर विस्की 112 पीस, बियर 500 एम एल का 75 पीस, 180 एमएल का रॉयल गोल्ड कप स्मूथ विस्की 151 पीस, 750 एम एल के मैक डाॅवेल विस्की 5 पीस, ब्लेंडर प्राइस 375 एमएल का 3 पीस बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >