तेघड़ा में चोरी के लैपटॉप व अन्य सामान के साथ छह चोर गिरफ्तार

तेघड़ा थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से राहत मिलने वाली है. पुलिस छह चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से राहत मिलने वाली है. पुलिस छह चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. मामला तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 की है जहां चोरों के द्वारा घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़ित महिला नूजहत जहां ने अपर थानाध्यक्ष रणवीर रंजन को अपने घर में रुपया जेवरात सहित लैपटाप की चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया था. तेघड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात्रि तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में छापेमारी कर छह युवकों को चोरी के लैपटाप चार्जर सहित के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो खुर्शीद के पुत्र मो शाहिद, शंकर सिंह का पुत्र मंतोष कुमार, मो अब्दुल हमीद का पुत्र मो कुर्बान, शिवनाथ सिंह के पुत्र हेमंत कुमार, मो शौकत का पुत्र मो एहसान, स्व मो हैदर का पुत्र मो रेहान के रूप में हुआ है. वहीं अपर थानाध्यक्ष रणवीर रंजन ने बताया गिरफ्तार सभी अभियुक्त ने रुपया सहित और अन्य सामान की चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार की है. रुपया खर्च होने की बात बताई और जेवरात के बारे में उससे पूछताछ कर छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामला का उद्वेदन कर दिया जाएगा. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकता पूरी कर बेगूसराय जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >