बेगूसराय के मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, निकाला मशाल जुलूस

Begusarai News : बेगूसराय में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर लगाने की मांग को लेकर शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया.

Begusarai News : बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर चौक पर स्थापित करने की मांग को लेकर रविवार को शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. श्रीकृष्ण सिंह मूर्ति निर्माण समिति के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस ट्रैफिक चौक से शुरू होकर कचहरी रोड और टाउन थाना रोड होते हुए स्वर्ण जयंती पुस्तकालय पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

प्रतिमा स्थापना को लेकर जारी रहेगा जनजागरण अभियान

जुलूस का नेतृत्व श्रीकृष्ण सिंह मूर्ति निर्माण समिति के संयोजक सह पूर्व उप मुख्य पार्षद राजीव रंजन और सह संयोजक अधिवक्ता विकास कुमार आजाद ने किया. समिति के संयोजक राजीव रंजन ने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बेगूसराय के औद्योगिक विकास के प्रमुख शिल्पकार थे. उनके योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उनके विचारों एवं संघर्षों से परिचित कराने के लिए मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि बेगूसराय के औद्योगिक और सामाजिक विकास के इतिहास की पहचान बनेगी. श्री बाबू के सम्मान में प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आधुनिक बिहार के निर्माण में श्री बाबू का अहम योगदान

अधिवक्ता विकास कुमार आजाद ने कहा कि श्री बाबू का योगदान बिहार के इतिहास में अविस्मरणीय है. उन्होंने आधुनिक बिहार के निर्माण की मजबूत नींव रखी. ऐसे महापुरुष की प्रतिमा जिले के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर स्थापित होने से युवाओं को उनके इतिहास और योगदान को जानने की प्रेरणा मिलेगी.

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार में उद्योग, शिक्षा और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का काम किया. उनके योगदान को किसी दल या विचारधारा की सीमा में बांधना उचित नहीं है. उनके ऐतिहासिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है.

Also Read : बेगूसराय के चार पंचायतों में अब भी बाढ़ का पानी, सड़कों पर जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे लोग

प्रतिमा स्थापना की मांग को और व्यापक करने पर जोर

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि श्री बाबू का जीवन संघर्ष, त्याग और बिहार के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है. बेगूसराय के औद्योगिक विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है. मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होने से जिले में आने वाली नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी.

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर जनजागरण अभियान को और व्यापक किया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा.

Also Read : सलौना रेलवे स्टेशन पर 3 करोड़ की लागत से बन रहा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मशाल जुलूस में सैकड़ों लोग हुए शामिल

मशाल जुलूस में संस्था के प्रवक्ता विजय पासवान, बस ओनर संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, जयंत कुमार, संजय कुमार बाईट, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, गोपाल कुमार, वीरेंद्र कुमार राय, स्वर्णिम प्रभात, चितरंजन सिंह, साजिद मल्लिक, डॉ. राहुल कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद जवाहर लाल भारद्वाज, जदयू महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. लोगों ने श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Also Read : बेगूसराय में एंबुलेंस कामगार यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, दिवंगत चालक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >